Principle Arrest – प्राचार्य गिरफ्तार, छात्राओं से बैड टच का मामला

Principle Arrest -गरियाबंद। सरकारी स्कूल का प्राचार्य छात्राओं के साथ बैड टच करता था और अनुचित व्यवहार भी करता था। छात्राओं के द्वारा विरोध करने पर उन्हें फेल करने की धमकी देता था।

Principle Arrest -ग्रामीणों व छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यवाही का तो कोई पता नहीं चल पाया पर पुलिस प्रशासन ने घटना को संज्ञानमें लेते हुए अपराध दर्ज कर आज आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। प्राचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

छुरा थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के द्वारा वहां पदस्थ प्राचार्य जेपी वर्मा के खिलाफ बैड टच,अभद्र व्यवहार करने,गलत बात करने का आरोप लगाया था।

Principle Arrest -छात्राओं के द्वारा विरोध करने पर प्राचार्य उन्हें फेल करने की धमकी देते थे। इसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। छात्राओं ने पहले भी उनके व्यवहार को लेकर लगातार आपत्ति जताई थी। पर कार्रवाई नहीं होने पर उनके हौसले बुलंद थे।

उन्होंने मनमाने तरीके से 11वीं कक्षा की चार छात्राओं को फेल कर दिया था। जब छात्राओं ने विरोध कर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं निकलवा कर देखा तो जानकारी मिली कि उनके रिकॉर्ड में अंक होने के बावजूद उनके अंक रिजल्ट में कम बताकर फेल किया गया है।

Principle Arrest -जानकारी लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। 5 जुलाई को ग्रामीणों ने स्कूल के गेट में ताला जड़ छात्र-छात्राओं के साथ प्रदर्शन किया था और प्राचार्य जेपी वर्मा को तत्काल हटाने की मांग की थी।

इसकी जानकारी लगते ही गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस की जांच टीम का गठन किया था। जांच टीम में महिला पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया था। महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा स्कूल की छात्राओं का बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर छुरा थाना में प्राचार्य जेपी वर्मा के खिलाफ 75(2)(बी) बीएनएस,12 पॉक्सो एक्ट और एक्ट्रोसिटी की धरा 3(2),(वीए) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

केस दर्ज होने के बाद छुरा पुलिस ने आज आरोपी प्राचार्य जेपी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

close