RSS पर प्रियांक खरगे का अब तक का सबसे तीखा हमला, फंडिंग और लीगल स्टैटस पर भी उठाए सवाल, जानिए क्या कहा

कर्नाटक के IT मंत्री प्रियांक खरगे ने एक बार फिर RSS पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरएसएस की तुलना शैतान से की और बेजपी को शैतान की परछाई बताया है। रविवार को एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियांक खरगे ने  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)की तुलना “शैतान” से की और BJP को इसकी “परछाई” बताया। साथ ही, उन्होंने संगठन पर फाइनेंशियल गड़बड़ियों का आरोप लगाया और इसके लीगल स्टेटस पर सवाल भी उठाए। खरगे ने कहा कि BJP अपनी सोच की ताकत RSS से लेती है और इसीलिए राजनीतिक विरोधियों को BJP की बजाय सीधे RSS से लड़ना चाहिए।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close