बिना ब्रेड के भी बन सकता है प्रोटीन रिच सैंडविच, नोट कर लें ये दो रेसिपी

सैंडविच ब्रेकफास्ट में बनने वाली सबसे कॉमन डिश है। कभी अंडे में लगाकर तो कभी आलू में लगाकर तो कभी सब्जियों के साथ सैंडविच तैयार किया जाता है। लेकिन घर में ब्रेड खत्म हो गई या फिर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं। तो बिना ब्रेड के सैंडविच बनाने की ये दो रेसिपी नोट कर लें। प्रोटीन रिच होने की वजह से वेट लॉस करने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

पनीर के साथ बनाएं सैंडविच

घर में ब्रेड खत्म हो गई है तो परेशाना ना हो। प्रोटीन रिच सैंडविच बनाने की ये रेसिपी नोट कर लें।

बिना ब्रेड के पनीर सैंडविच की रेसिपी

सबसे पहले एक कप सूजी लेकर उसमे आधा कप दही मिला दें। अच्छे से मिक्स कर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। अब उसमे स्वाद के अनुसार प्याज डालें। साथ ही नमक, काली मिर्च मिक्स करें। चाहें तो मिक्स्ड हर्ब्स भी डाल सकते हैं। अब सैंडविच मेकर को बटर से ग्रीस करें और चम्मच से थोड़ा बैटर सरफेस पर फैलाएं। पनीर के चौकोर पतले टुकड़े काटकर उसके ऊपर रखें और एक बार फिर से एक चम्मच बैटर को डाल दें। जिससे पनीर पूरी तरह से कवर हो जाए। बस अब इसे सेंक लें। रेडी है बिना ब्रेड के प्रोटीन रिच सैंडविच। टेस्ट बढ़ाना है तो पनीर को स्लाइस में काटकर तवे पर थोड़ा नमक और मिक्स्डहर्ब्स डालकर सेंक लें। इससे पनीर का टेस्ट बढ़ जाएगा।

अंडे से बनाएं बिना ब्रेड के प्रोटीन रिच सैंडविच

अंडे के साथ भी सैंडविच बनाना आसान है। बस अंडे को फोड़कर बाउल में डालें। उसमे बारीक कटी सब्जियां कॉर्न, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर मिक्स करें। साथ ही नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और भुना जीरा मिक्स करें। अच्छी तरह से फेंटे और टोस्टर के ऊपर बटर की लेयर लगाकर अंडे के बैटर को फैला दें। दोनों तरफ से पलटकर सेंक लें। रेडी होने के बाद सही शेप में काट लें। तैयार है प्रोटीन रिच बिना ब्रेड के अंडे वाला सैंडविच।