बहराइच में फ़िल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का विरोध, रोक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विरोध प्रदर्शन होने लगा है. आज भी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ में रोक लगाने हेतु और निर्माता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया है.

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर इन दिनों जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन होने लगा हैं. आज रिलीज होने वाली फिल्म के शीर्षक को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है और वे इस फिल्म को अपने समुदाय के अपमान से जोड़कर देख रहे हैं.

वहीं, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है. बहराइच जिले में भी आज यादव समाज के लोगों ने इन फ़िल्म पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन का नरेतृत्व कर रहे नंदेश्वर यादव ने कहा इस तरह की फिल्में समाज मे जातीय भेदभाव फैला रही है. इस तरह की फिल्मों पर रोक लगाए जाने चाहिए जो लोगों में नफरत पैदा करती हो.

विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर तत्काल फिल्म पर रोक लगाई जाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे.

close