PSL 2026: शाहीन अफरीदी ने आउट होने के बाद खोया आपा, कर दी शर्मनाक हरकत, देखिए VIDEO

PSL 2026: शाहीन अफरीदी ने आउट होने के बाद खोया आपा, कर दी शर्मनाक हरकत, देखिए VIDEO

पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में शाहीन अफरीदी ने कुछ ऐसा कर दिया जो किसी भी खिलाड़ी को शोभा नहीं देता. इस खिलाड़ी ने आउट होने के बाद आपा खो दिया. लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खाता नहीं खोल सके. ये खिलाड़ी दूसरी गेंद पर आउट हो गया, वो खाता नहीं खोल के. उस्मान तारिक की गेंद पर इस खिलाड़ी ने सऊद शकील को कैच दे दिया. इसके बाद शाहीन ने वो किया जिसकी उनसे उम्मीद नहीं थी.

शाहीन ने तोड़ा अपना बैट

शाहीन अफरीदी ने आउट होते ही अपना आपा खो दिया. वो 0 पर आउट होने के बाद भड़क गए और इस खिलाड़ी ने बाउंड्री लाइन से बाहर जाते ही अपना बैट साइट स्क्रीन के टायर पर दे मारा. इसके बाद शाहीन ने ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर बैट मारा. उन्होंने गुस्से में अपना बैट ही तोड़ दिया. बता दें लाहौर कलंदर्स की बल्लेबाजी इस मैच में फेल रही. लाहौर की टीम 19.5 ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई.

उस्मान तारिक का कमाल प्रदर्शन

उस्मान तारिक ने लाहौर के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट झटके. उस्मान ने अब्दुल्लाह शफीक, शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा का विकेट झटका. उनके अलावा जहांदाद खान ने भी 3 विकेट चटकाए. अल्जारी जोसफ को 2 विकेट हासिल हुए और साकिब खान को एक सफलता हासिल हुई.

लाहौर कलंदर्स का बुरा हाल

बता दें पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स का बुरा हाल है. ये टीम 5 में से 2 ही मैच जीती है और 3 में उसे हार मिली है. लाहौर की टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com