Puducherry T20 cricket team: टीम में सेलेक्शन नहीं होने पर क्रिकेटर ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

Puducherry T20 cricket team: टीम में सेलेक्शन नहीं होने पर क्रिकेटर ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

Angel Gangwani Died: टीम में सेलेक्शन नहीं होने पर एक महिला क्रिकेटर ने जान दे दी है. 19 साल के इस क्रिकेटर की पहचान एंजेल गंगवानी के तौर पर हुई है. क्रिकेटर के सुसाइड का ये मामला पुडुचेरी का है. पुडुचेरी के थुतिपेट में T20 क्रिकेट टीम के लिए उभरते खिलाड़ियों सेलेक्शन ट्रायल्स था. एंजेल गंगवानी ने भी इस सेलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लिया था मगर जब फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया तो उन्होंने खुदकुशी कर ली. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक एंजेल गंगवानी BBA सेकंड ईयर की स्टूडेंट थीं और GST सुपरिटेंडेंट कश्मीर कुमार की बेटी थीं. पिछले दो साल से वो पुडुचेरी के थूतिपेट में ही रहकर पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग भी कर रही थीं.

पुडुचेरी T20 टीम में सेलेक्शन नहीं होने से नाराज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके मकान मालिक, पी. दुरैराज ने बताया कि एंजेल गंगवानी ने हाल ही में थुतिपेट में हुए पुडुचेरी महिला T20 सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लिया था, लेकिन आने वाले घरेलू सीजन के लिए फाइनल टीम में उनका नाम शामिल नहीं था. मकान मालिक के बयान के मुताबिक पुडुचेरी T20 क्रिकेट टीम में सेलेक्शन नहीं होंने से एंजेल निराश रहने लगी थी.

मकान मालिक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मकान मालिक ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बार-बार बुलाने पर भी जब एंजेल ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्हें शक हुआ. मकान मालिक के मुताबिक एंजेल बुधवार रात 8 बजे ही प्रैक्टिस खत्म करके एपने कमरे में लौट आई थी.

एंजेल गंगवानी के सुसाइड की घटना तब सामने आई जब उनके कोच काथिरवेल ने उन्हें फोन करने की कोशिश की और उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद वो एंजेल के घर पहुंच गए. कोच काथिरवेल पहुंचे तो थे एंजेल की खैरियत जानने मगर वहां जाकर देखा तो पांव तले जमीन खिसक गई. उन्होंने एंजेल को कमरे की छत से लटका हुआ पाया. एंजेल गंगवानी के बॉडी को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

बहरहाल, घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद पुडुचेरी की डी. नगर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close