Punjab National Bank Recruitment-पंजाब नेशनल बैंक ने 5 हजार से अधिक पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली,मौका जाने से पहले करें अप्लाई
पंजाब नेशनल बैंक ने 5 हजार से अधिक पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे मौका जाने से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Punjab National Bank Recruitment/पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 5138 पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
कुल पद: 5138
पद का नाम: अप्रेंटिसशिप
पदों का विवरण/Punjab National Bank Recruitment
- जनरल के लिए 2383 पद
- ईडब्ल्यूएस के लिए 464
- ओबीसी के लिए 1110
- एसटी के लिए 294
- एससी के लिए 887
आयु सीमा: निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 2 जनवरी 1998 से लेकर 1 जनवरी 2006 के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक, एससी/एसटी को 5, ओबीसी को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष होनी चाहिए।
योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। 31 दिसंबर 25 तक परिणाम घोषित होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम के लिए पंजीकरण किया है, 1 जनवरी 2026 तक उनके ग्रेजुएशन समाप्ति का समय 4 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 12 महीने होगी। जिसमें दो सप्ताह बेसिक ट्रेनिंग और 50 सप्ताह ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाया जाएगा।Punjab National Bank Recruitment
आवेदन शुल्क: सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 944 रुपये, सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 708 रुपये और एससी / एसटी / दिव्यांग को 236 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। इसका मध्य इंग्लिश या हिंदी होगा।
स्टाइपेंड: ग्रामीण/सेमी अर्बन/अर्बन क्षेत्र में नियुक्ति के बाद 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं मेट्रो सिटी के लिए प्रतिमाह स्टाइपेंड 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है।Punjab National Bank Recruitment











