लखनऊ: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर IT की रेड, कैंसर से हैं पीड़ित, डॉक्टर और नर्स पर भी रोक

उत्तर प्रदेश में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह छापा डाला. यह छापेमारी ऐसे समय की गई जब विधायक उमाशंकर कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है. छापेमारी के लिए IT की 3 टीम उनके आवास पहुंची और करीब 50 अफसरों की फौज दस्तावेज खंगाल रही है.

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित उमाशंकर लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं. उमाशंकर के अब तक 2 ऑपरेशन हो चुके हैं. लखनऊ के गोमतीनगर में ही बीएसपी नेता का आवास और दफ्तर है.
आईटी टीम की छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है. छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है. कहा जा रहा है कि आईटी की टीम विधायक के आवास के अंदर फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ-साथ रिकॉर्ड्स भी खंगाल रहे हैं. कहा जा रहा है कि आईटी टीम वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. हालांकि छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.
बीएसपी नेता उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से विधायक हैं.
दूसरी ओर, आयकर विभाग की बड़ी टीम ने सोनभद्र में भी छापेमारी की. आयकर टीम की छापेमारी से वहां पर हड़कंप मच गया. करीब 25 गाड़ियों के काफिले से आईटी टीम सोनभद्र पहुंची. टीम यहां पर करीब आधा दर्जन व्यापारियों के घर पर छापेमारी कर रही है. ये सभी व्यवसाय खनन से जुड़े हुए हैं. छापेमारी के लिए आईटी की टीम में 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं.