पुनपुन नदी में छापा! बालू माफिया पर एक्शन, ट्रैक्टर जब्त—कई फरार

औरंगाबाद: अवैध खनन व परिवहन की मिली सूचना पर गोह पुलिस एवं खनन विभाग ने पुनपुन नदी में छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जबकि अन्य ट्रैक्टर चालक हॉइड्रोलिक से बालू गिराकर भागने में सफल रहे. इस मामले में अवैध खननकर्ता के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और भारी जुर्माना लगाया गया है.

मामले में जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार के निर्देश पर खनन निरीक्षक प्रत्यूष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इन दिनों लगातार पुनपुन नदी से अवैध खनन हो रहा था जिसकी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई. गोह थाना में दिए आवेदन में खनन निरीक्षक प्रत्यूष कुमार के अनुसार उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि पुनपुन नदी के गंगटा, सरसोल, अंकुरी, जखौरा, हमीदनगर सहित अन्य घाटों से अवैध खनन कर ढुलाई की जा रही है.

जिसका निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अवैध रूप से बालू का खनन किया गया है. इससे सरकार के राजस्व का काफी नुकसान हुआ है. साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने का कार्य किया गया. इधर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

close
Virus-free.www.avast.com