असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती, रेलवे ने जारी किया शॉर्ट नोटिफिकेशन

इंडियन रेलवे में सरकारी पाने का मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 का शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 11127 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती होनी है. आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. RRB ने सेंट्रलाइज्ड एम्पलाइमेंट नोटिफिकेशन (CEN) जारी किया है. आवेदन RRB की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से भी किया जा सकता है.
आइए जानते हैं कि RRB ALP भर्ती 2026 के लिए कब से कब तक आवेदन किया जा सकता है? जानेंगे कि ALP भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? साथ ही जानेंगे कि रेलवे में ALP के तौर पर भर्ती होने पर कितनी सैलरी मिलेगी.