इंदौर की सोनम से शातिर है रांची की नीतू, सुपारी किलर से पति की करवा दी हत्या; कैसे खुली पोल?

रांची में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने पति की सुपारी देकर हत्या कर दी. आरोपी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का अपहरण कर हत्या करवाई और शव रिंग रोड किनारे फेंक दिया. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रेमी व शूटरों की तलाश जारी है.

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. मृतक की पहचान रांची जिले के हुसीर गांव निवासी विजय लोहरा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया कि नीतू देवी का एक युवक के साथ अवैध संबंध था. पति विजय लोहरा को जब पत्नी के इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया. पति का यह विरोध नीतू और उसके प्रेमी को नागवार गुजरा. दोनों ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या के लिए सुपारी दे दी.

अपहरण कर युवक की हत्या

पूरी प्लानिंग के तहत 10 फरवरी को विजय को कार में बैठाकर अपहरण कराया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल स्थित रिंग रोड की सर्विस सड़क पर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान और जांच में देरी हो सके. बाद में शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर पूरा मामला उजागर हो गया.

सुपारी किलरों की तलाश जारी

विजय लोहरा की हत्या के मामले में पत्नी नीतू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके प्रेमी और सुपारी किलरों की तलाश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के लिए कितनी राशि की सुपारी दी गई थी और साजिश में और कौन-कौन शामिल था

गौरतलब है कि इससे पहले भी रांची जिले में अवैध संबंधों के चलते एक जघन्य हत्या का मामला सामने आ चुका है. सोनाहातू थाना क्षेत्र में हरिहर महतो नामक युवक की उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. आरोपियों ने हरिहर का गला और निजी अंग काटकर शव को कांची नदी किनारे फेंक दिया था. इस मामले में सोनाहातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुलोचना देवी और उसके पति छत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com