RCB vs GT: सबसे ज्यादा रन बनाए, अवॉर्ड भी जीता, फिर विराट कोहली ने किसे बताया मैच का हीरो?

RCB vs GT: सबसे ज्यादा रन बनाए, अवॉर्ड भी जीता, फिर विराट कोहली ने किसे बताया मैच का हीरो?

अपने ही घर पर मिली एक करीबी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिर से जीत की राह पर वापसी की. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिल्कुल आखिरी ओवर में बेंगलुरु ने मैच गंवाया था लेकिन अब इसी टीम ने 7 गेंद पहले ही 206 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. एक बार फिर इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने, जिनके बल्ले से 81 रन की जबरदस्त पारी निकली. मगर मैच के बाद कोहली ने खुद से ज्यादा एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और वो थे देवदत्त पडिक्कल.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेल रही RCB और इसके फैंस के लिए इससे ज्यादा अच्छा अंत शायद ही कुछ हो सकता था. टीम ने 206 रन का सफल चेज किया और इसके स्टार विराट कोहली रहे, जिन्होंने फिर तूफानी शुरुआत दिलाई और सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

मगर कोहली के साथ टीम को इस जीत तक पहुंचाने में जिस बल्लेबाज ने बड़ी भूमिका निभाई, वो थे पडिक्कल. तीसरे नंबर पर आए पडिक्कल ने सिर्फ 27 गेंदों में 55 रन कूट दिए, जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल थे. मैच के बाद कोहली उनकी इस पारी की तारीफ करना नहीं भूले. विराट ने कहा, “ये दूसरी बार है जब देव (पडिक्कल) ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद से तूफानी बैटिंग शुरू कर दी. रबाडा के खिलाफ पहली गेंद पर जो शॉट (छक्का) उसने खेला, वो शानदार था और उसकी खेल को लेकर समझ को दिखाता है. बिना लप्पेबाजी किए अच्छे क्रिकेट शॉट खेलना और पहली गेंद से 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट काफी कम दिखता है.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com