Realme GT7 Launch Date- रियलमी का गेम चेंजर: आ रहा है ‘सुपर बैटरी’ वाला फोन, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Realme GT7 Launch Date।स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी (Realme) एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो अपनी शक्तिशाली बैटरी के लिए जाना जाएगा।
कंपनी ने इस अपकमिंग device के टीजर जारी किए हैं, जिसमें 1x000mAh लिखा गया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
अगर ऐसा होता है, तो यह स्मार्टफोन मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक बैटरी क्षमता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यह फोन इस साल की शुरुआत में पेश किए गए कॉन्सेप्ट फोन पर आधारित हो सकता है।
सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 320W की धमाकेदार फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है, जो इसे कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज कर देगी। यह तकनीक स्मार्टफोन चार्जिंग के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
रियलमी ने अप्रैल 2025 में चीन में पहले ही Realme GT 7 सीरीज लॉन्च कर दी थी, जिसे भारत में 7000mAh बैटरी के साथ लाया गया था।
Realme GT 7T: इस मॉडल में 6.8 इंच की डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।
Realme GT 7: इसमें 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9400e प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 50MP कैमरे और एक 8MP का लेंस शामिल हैं। सेल्फी कैमरा इसमें भी 32MP का है।
लॉन्च की तारीख(Realme GT7 Launch Date)
अगर रिपोर्ट्स सही हैं, तो यह नया स्मार्टफोन 27 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। 10,000mAh की बैटरी और 320W की फास्ट चार्जिंग के साथ यह डिवाइस रियलमी के स्मार्टफोन लाइनअप में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।






