बालोद में रेड अलर्ट: चक्रवाती वर्षा से फसलों को नुकसान का खतरा, किसानों को सतर्क रहने के निर्देश

बालोद: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बालोद जिले में खरीफ मौसम 2025-26 की फसल का बीमा 1,12,832 किसानों ने 1,29,870 हेक्टेयर क्षेत्र में कराया है. उप संचालक कृषि ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मोंथा तूफान के कारण जिले में चक्रवाती वर्षा और तूफान की स्थिति बनी हुई है. इस कारण बालोद को रेड अलर्ट में रखा गया है.
उन्होंने किसानों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ओला, चक्रवात या चक्रवाती वर्षा से प्रभावित फसल को काटकर 14 दिन के भीतर सुखाने के लिए करपा या बंडल में रखा गया है.
यदि किसी किसान की फसल को नुकसान होता है, तो निर्धारित समय सीमा के तहत 72 घंटे के भीतर बीमित फसल का ब्यौरा लेकर सीधे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. किसानों को सतर्क रहने और समय पर कार्रवाई करने की अपील की गई है.











