भारत के लिए राहत भरी खबर, ईरान ने खोला होर्मुज स्ट्रेट-अब जहाजों की आवाजाही सामान्य

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच इंडिया के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है. ईरान ने भारत सहित अपने फ्रेंडली नेशंस के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया है. यानी भारत के सभी जहाज देश आ सकेंगे. यह एलपीजी सप्लाई और डीजल-पेट्रोल की सप्लाई के लिए काफी महत्वपूर्ण न्यूज है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारत समेत मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान को कहा था, जिसके बाद ईरानी विदेश मंत्री ने बयान जारी करते हु्ए कहा कि हमने अपने फ्रेंडली देश जैसे भारत, रूस, चाइना, ईराक और पाकिस्तान के लिए होर्मुज को फिर से खोल दिया है. यूएन महासचिव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट के लंबे समय तक बंद रहने से तेल, गैस और उर्वरक की आवाजाही बाधित हो रही है इससे न केवल देश बल्कि नागरिक भी गंभीर नुकसान झेल रहे हैं और घोर असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र युद्ध के परिणामों को कम करने के लिए काम कर रहा है और उन परिणामों को कम करने का सबसे अच्छा तरीका स्पष्ट है कि युद्ध को तुरंत समाप्त करें.

पहले लिया था ये फैसला

इससे पहले 25 मार्च को न्यूयॉर्क में ईरान के मिशन ने कहा था कि कुछ जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी जाएगी. उन्होंने X पर पोस्ट करके बताया कि जो जहाज गैर-शत्रुतापूर्ण हैं यानी जो ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते और न ही उसका समर्थन करते वे सुरक्षित तरीके से यहां से गुजर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि वे ईरान के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और यह अनुमति ईरानी अधिकारियों की देखरेख में ही दी जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com