उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का रेस्क्यू, ऑडिन कोल से 29 और कालिंदी पास से 11 सुरक्षित निकाले


उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स को निकालने का अभियान जारी है। सोमवार को ऑडिन कोल बेस से 29 और कालिंदी पास बेस से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस तरह दोनों जगहों से 40 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है।
ऑडिन कोल से निकाले गए 29 ट्रैकर्स को हर्षिल लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया और वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
कालिंदी पास में रेस्क्यू जारी
ऑडिन कोल में 29 लोगों को निकालने के बाद कालिंदी पास से भी 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बाकी लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है।
उत्तरकाशी कलेक्टर प्रशांत आर्य ने शाम को स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू की जानकारी ली। उन्होंने चारधाम यात्रा के रास्तों पर यातायात और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं का भी अपडेट लिया।











