Riyan Parag: राजस्थान के हेड कोच ने ई-सिगरेट पीने वाले रियान पराग की तारीफ के पुल बांधे

Riyan Parag: राजस्थान के हेड कोच ने ई-सिगरेट पीने वाले रियान पराग की तारीफ के पुल बांधे

Riyan Parag: आईपीएल 2026 में रियान पराग अपने प्रदर्शन की वजह से तो खबरों में नहीं हैं लेकिन उनका एक विवाद जरूर उन्हें सुर्खियों में ले आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ये खिलाड़ी ई-सिगरेट पीता नजर आया था जो कि भारत में बैन है. इसके बाद बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया और अब राजस्थान रॉयल्स पर भी कार्रवाई हो सकती है. अब रियान पराग की इस हरकत पर हेड कोच कुमार संगकारा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रियान पराग की इस हरकत ने निश्चित तौर पर टीम पर एक पॉजिटिव प्रभाव नहीं डाला है.

कुमार संगकारा ने रियान पराग वेपिंग केस पर क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी तरह का विवाद जाहिर तौर पर टीम पर सकरात्मक प्रभाव नहीं डालता है. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ने इन दोनों घटनाओं पर ध्यान दिया है. और जहां तक ​​संस्कृति की बात है, हम हमेशा एक सकारात्मक और स्वस्थ संस्कृति बनाए रखने की कोशिश करते हैं. हमारी वैल्यूज़ है जिनका हम पालन करते हैं. हम खिलाड़ियों को लगातार यही याद दिलाते हैं कि वो फ्रेंचाइजी की संस्कृति को बरकरार रखें.

संगकारा ने किया रियान पराग का बचाव

वैसे खराब बैटिंग के मुद्दे पर संगकारा ने रियान पराग का बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. और पिछले मैच में भी, उनकी छोटी सी पारी ने ही गेम हमारी ओर मोड़ा. वो बेखौफ होकर क्रीज पर टिके रहे, उन्होंने जरूरी रनरेट को बढ़ाया.’ संगकारा ने कहा कि वो रियान पराग से इसी तरह की अच्छी पारियां देखना चाहते हैं. संगकारा ने कहा कि वो रियान पराग की बैटिंग का मजा लेने चाहते हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close