Riyan Parag Vaping: भारत में बैन इस सिगरेट से कश लगाते दिखे रियान पराग, RR के कप्तान पर होगी कार्रवाई?


Riyan Parag Captured Vaping: क्या रियान पराग पर होगी कार्रवाई? ये सवाल इसलिए क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले मुकाबले के दौरान सामने आई तस्वीर ने खलबली मचा रखी है. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रियान पराग वैपिंग यानी ई-सिगरेट से कश लगाते दिख रहे हैं. हैरान करने वाली बात तो ये है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ऐसा कहीं और नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम के अंदर कर रहे हैं.
Riyan parag was caught vaping in dressing room ,how it’s allowed inside dressing room bcci whats happening pic.twitter.com/BsYHuunBuj
— cherry_gems (@Introvert2core) April 28, 2026









