चुनावी चंदे के लिए आम जनता की जेब पर डकैती — कन्हैया अग्रवाल

० ₹210 से ₹270 तक पहुंची कीमतें; ,छत्तीसगढ़ की जनता से प्रतिमाह 100 करोड़ की अतिरिक्त वसूली का आरोप
० कस्टम मिलिंग के बाद अब सीमेंट बना अवैध वसूली का नया ‘मॉडल’

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने सीमेंट की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर राज्य सरकार और सीमेंट कंपनियों के ‘गठबंधन’ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस बढ़ोतरी को “चुनावी चंदे के लिए लूट की खुली छूट” करार देते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव फंड के लिए जनता के पसीने की कमाई को सीमेंट माफियाओं के हवाले कर दिया गया है ।

श्री अग्रवाल ने तर्क दिया कि कीमतों में यह वृद्धि किसी आर्थिक कारण से नहीं बल्कि राजनीतिक सांठगांठ के चलते हुई है:
उन्होंने कहा कि कीमतों में कृत्रिम रूप से मार्च के शुरुआती हफ्ते में जो सीमेंट ₹210 प्रति बैग था, उसे रातों-रात बढ़ाकर ₹270 कर दिया गया है। बुकिंग पर रोक : कीमतों को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए कंपनियों ने जानबूझकर बुकिंग बंद कर दी है, ताकि बाजार में सीमेंट की कृत्रिम किल्लत पैदा की जा सके।

उन्होंने कहा कि बिना कारण बढ़ोतरी की जा रही है । छत्तीसगढ़ देश के कुल सीमेंट का 20% उत्पादन करता है। जब न तो कच्चे माल की लागत बढ़ी और न ही मांग में कोई अप्रत्याशित बदलाव आया, तो ₹60 प्रति बैग की वृद्धि केवल ‘वसूली’ का संकेत है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी के घर के सपने पर प्रहार किया गया है। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में प्रतिमाह लगभग 10 लाख टन (2 करोड़ बैग) सीमेंट की खपत होती है। ₹50-₹60 की इस वृद्धि से अकेले छत्तीसगढ़ की जनता से हर महीने 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त लूटे जा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा प्रतिमाह 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच रहा है।

“कस्टम मिलिंग के बाद अब सीमेंट मॉडल”
श्री अग्रवाल ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा:
“सत्ता के संरक्षण में पनप रहे इस सीमेंट कार्टेल ने जनता का शोषण शुरू कर दिया है। पहले धान की कस्टम मिलिंग में वसूली का खेल चला और अब सीमेंट के जरिए चुनावी फंड इकट्ठा किया जा रहा है। सरकार की इस पर चुप्पी यह प्रमाणित करती है कि यह लूट अघोषित सहमति से हो रही है।”

मुख्यमंत्री से सीधी मांग:
कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस ‘सिंडिकेट राज’ पर लगाम लगाकर सीमेंट की कीमतों को तत्काल नियंत्रित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लूट का यह सिलसिला नहीं थमा, तो कांग्रेस जनता के हक के लिए सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।
धन्यवाद ।

close
Virus-free.www.avast.com