रिजल्ट के बाद रॉकेट बना टाटा का यह शेयर, करीब दोगुना हुआ कंपनी का मुनाफा

टाटा ग्रुप की कंपनी रैलिस इंडिया के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेजी आई है। रैलिस इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 384.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते अपना नया हाई भी बनाया है। पेस्टिसाइड्स और एग्रोकेमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल पहली तिमाही के शानदार नतीजे के बाद आया है। पहली तिमाही में रैलिस इंडिया का मुनाफा करीब दोगुना हो गया है। रैलिस इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 196 रुपये है।

98% बढ़ा है रैलिस इंडिया का मुनाफा

टाटा ग्रुप की कंपनी रैलिस इंडिया (Rallis India) का मुनाफा पहली तिमाही में सालाना आधार पर 98 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रैलिस इंडिया को 95 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में रैलिस इंडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22 पर्सेंट बढ़कर 957 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 783 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का इबिट्डा पहली तिमाही में 56.3 पर्सेंट बढ़कर 150 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 96 करोड़ रुपये था।

3 महीने में 68% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी रैलिस इंडिया के शेयरों में पिछले तीन महीने में जबरदस्त तेजी आई है। रैलिस इंडिया के शेयर पिछले 3 महीने में 68 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रैलिस इंडिया के शेयर 15 अप्रैल 2025 को 226.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 जुलाई 2025 को 384.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो रैलिस इंडिया के शयेरों में 21 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। रैलिस इंडिया का मार्केट कैप मंगलवार को 7400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
close