RR vs DC: मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर पड़ा छक्का, सूर्यवंशी के सामने यशस्वी जायसवाल का धमाका


ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आईपीएल 2026 में काफी इंतजार हो रहा था. चोट से जूझ रहे स्टार्क के बिना ही दिल्ली कैपिटल्स को मैदान में उतरना पड़ रहा था. मगर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली के मुकाबले में स्टार्क की वापसी हुई और जैसी वापसी हुई, उसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरे स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का पड़ गया और ये छक्का वैभव सूर्यवंशी ने नहीं, बल्कि उनके पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने जमाया.
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 मई को आईपीएल 2026 के 43वें मैच में मिचेल स्टार्क की वापसी हुई. जयपुर में हुए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा बेकरारी स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर देखने को लेकर थी. सब ये देखना चाहते थे कि क्या सूर्यवंशी इस बार स्टार्क की पहली गेंद पर भी बाउंड्री जमाएंगे, जैसा उन्होंने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड जैसे दिग्गजों के खिलाफ किया था.
राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और उम्मीद के मुताबिक स्टार्क ने ही दिल्ली के लिए पहला ओवर किया. जैसा राजस्थान के फैन चाहते थे, वैसा ही हुआ भी. स्टार्क की इस सीजन में पहली ही गेंद पर छक्का पड़ भी गया. बस फर्क ये रहा कि ये छक्का सूर्यवंशी ने नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल ने जमाया. स्टार्क ने शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर जायसवाल ने पुल शॉट जमाते हुए छक्का ठोक दिया. इस शॉट ने स्टार्क को भी हैरान कर दिया.
(खबर अपडेट हो रही है)











