Ryan Rickelton: रिकल्टन ने लखनऊ के गेंदबाजों को चुन-चुनकर मारा, लगाए 8 छक्के, बना खास ‘शतक’ का जबरदस्त रिकॉर्ड

Ryan Rickelton: रिकल्टन ने लखनऊ के गेंदबाजों को चुन-चुनकर मारा, लगाए 8 छक्के, बना खास ‘शतक’ का जबरदस्त रिकॉर्ड

Ryan Rickelton IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में कुछ अच्छा हुआ है तो वो है रायन रिकल्टन का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी अपना दम दिखाया. इस खिलाड़ी ने 32 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए. रिकल्टन ने अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की और इसके साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो मुंबई इंडियंस के इतिहास में पहली बार हुआ है. आइए आपको बताते हैं कि रिकल्टन और रोहित ने मिलकर क्या किया है?

सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित और रिकल्टन के बीच आईपीएल में तीसरी बार शतकीय साझेदारी हुई है. इससे पहले मुंबई के लिए रोहित-ईशान किशन, पार्थिव पटेल-लेंडल सिमंस और सचिन-रायडू के बीच 2-2 शतकीय साझेदारियां हुई थी.

रिकल्टन का लखनऊ पर काउंटर अटैक

लखनऊ की टीम ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए 228 रन बनाए. जवाब में मुंबई को बेहतरीन साझेदारी की जरूरत थी और रोहित-रिकल्टन ने वही किया. रिकल्टन ने खासतौर पर लखनऊ के गेंदबाजों पर गजब अटैक किया. उन्होंने लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को टार्गेट पर लिया और अपनी पारी का पहला छक्का उन्हीं की गेंद पर जड़ा. इसके बाद रिकल्टन ने आवेश खान, एम सिद्धार्थ के खिलाफ जबरदस्त हिटिंग की. रिकल्टन ने 9वें ओवर में जो कि सिद्धार्थ कर रहे थे, उसमें 23 रन बटोर लिए. इस खिलाड़ी ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. पचास का आंकड़ा पार करने के बाद रिकल्टन और ज्यादा खतरनाक हो गए थे और वो शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन तभी मोहसिन खान की गेंद पर वो 83 रन पर आउट हो गए.

रिकल्टन का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

रायन रिकल्टन ने आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 380 रन बनाए हैं. उनक बैटिंग औसत 54.2 है. सबसे बड़ी बात ये है कि रिकल्टन का स्ट्राइक रेट 190 से भी ज्यादा का है. ये खिलाड़ी इस सीजन 1 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुका है. रिकल्टन की आक्रामकता का अंदाजा आप इस बात से लगाइए कि इस खिलाड़ी ने चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं. रिकल्टन ने 25 चौके जड़े हैं और उनके बल्ले से 33 छक्के निकले हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com