एक्स-गर्लफ्रेंड की खातिर जैकी श्रॉफ से भिड़ गए थे सलमान खान! सेट पर पहुंचकर मचाया था बवाल

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान की इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के साथ बहुत अच्छी देती है. वही कई सेलेब्स के साथ सलमान खान का पंगा भी हुआ है. जबकि सलमान दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ से भी उलझ चुके हैं. सालों पहले एक फिल्म के सेट पर सलमान और जैकी के बीच कहासुनी हो गई थी. इसकी वजह थीं मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी. आइए जानते हैं कि सलमान और जैकी के बीच आखिर संगीता को लेकर किस बात पर लड़ाई हो गई थी?
सलमान खान और जैकी श्रॉफ आज बेहद अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं. सलमान शुरू से ही जैकी को अपना मेंटोर मानते रहे हैं और उनके लिए सलमान के दिल में काफी इज्जत भी है. वहीं जैकी भी सलमान को अपने बेटे की तरह मनाते हैं. लेकिन, एक बार सलमान ने एक गलतफहमी के चलते जैकी श्रॉफ से झगड़ा कर लिया था. संगीता द्वारा सफाई पेश करने के बाद सलमान का गुस्सा शांत हुआ था











