Samsung Galaxy A17 5G- 20 हजार से कम में 6 साल तक अपडेट, फ्लैगशिप फीचर्स के साथ दमदार मिड-रेंज फोन
Samsung Galaxy A17 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन Gorilla Glass Victus से की गई है, जो आमतौर पर प्रीमियम फोन में देखने को मिलती है।

Samsung Galaxy A17 5G/मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अब तक कंपनियां 2-3 साल से ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट देने से कतराती रही हैं। लेकिन Samsung ने अपने नए Galaxy A17 5G के साथ यह परसेप्शन बदल दिया है।
यह पहला मिड-रेंज फोन है जिसे पूरे 6 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच सपोर्ट मिलेगा। यानी अब ₹20 हजार से कम कीमत में यूज़र्स को फ्लैगशिप जैसी लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट लाइफ मिलेगी।
Samsung Galaxy A17 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन Gorilla Glass Victus से की गई है, जो आमतौर पर प्रीमियम फोन में देखने को मिलती है।
Samsung Galaxy A17 5G/डिज़ाइन को और ज्यादा स्लीक और हल्का बनाया गया है, साथ ही कैमरा मॉड्यूल को नया लुक दिया गया है। इसका बैक पैनल ग्लास फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलिमर से बना है, जो मजबूती और प्रीमियम फील दोनों देता है।
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी लेंस, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है, जो 5nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और स्मूद मल्टीटास्किंग व गेमिंग का अनुभव देता है।
Samsung Galaxy A17 5G/स्टोरेज और RAM विकल्पों में Galaxy A17 5G 6GB और 8GB RAM के साथ आता है।
इंटरनल स्टोरेज 256GB तक है और सबसे खास बात यह है कि माइक्रोSD कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में बेहद दुर्लभ फीचर है।
Samsung Galaxy A17 5G Battery Life
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, चार्जर अलग से खरीदना होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से यह स्मार्टफोन 5G बैंड्स की वाइड रेंज, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और IP54 डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंस जैसी सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और टाइप-C ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है।
Samsung Galaxy A17 5G ब्लैक, ब्लू और ग्रे तीन रंगों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 (6GB + 128GB) है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट ₹20,499 और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹23,499 में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹1000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।Samsung Galaxy A17 5G







