मरवाही में रेत खनन बना मौत का जाल—ट्रैक्टर तले कुचलकर युवक की तत्काल मौत

मरवाही : थाना क्षेत्र में सोन नदी किनारे अवैध रेत खनन और परिवहन के चक्कर में एक बार फिर जान गई. हादसे में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहाँ परासी निवासी युवक अन्य लोगो के साथ रेत भरने के लिए ट्रैक्टर में गया हुआ और इसी बीच गुरुवार देर शाम सोन नदी रोड में परासी निवासी 21 वर्षीय युवक अनिल कुमार केवट की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार रेत लोड करने का काम कर रहा था.सोन नदी से रेत भरकर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा था.रेत परिवहन के दौरान अनिल ट्रैक्टर से फिसलकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के चपेट में आ गया.हादसे में अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना सूचना मरवाही पुलिस को दी जिस पर सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गया है.









