SBI Clerk Exam Date 2025: एसबीआई क्लर्क परीक्षा की तारीख घोषित! 6,589 पदों के लिए इस दिन होगी प्रीलिम्स, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

SBI Clerk Exam Date 2025।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
यह परीक्षा इसी महीने, यानी 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 6,589 रिक्तियों को भरा जाएगा।
परीक्षा का पैटर्न और विवरण
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में होगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।
परीक्षा को तीन खंडों में बांटा गया है:
अंग्रेजी भाषा: 30 प्रश्न, 30 अंक, 20 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी: 35 प्रश्न, 35 अंक, 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी: 35 प्रश्न, 35 अंक, 20 मिनट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए तैयारी करते समय इन विवरणों का ध्यान रखें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।SBI Clerk Exam Date 2025
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले, एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होमपेज पर “Careers” विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद “Current Openings” पर क्लिक करें।
“जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती” से संबंधित लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
अब “Admit card” वाले लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।











