लखीमपुर खीरी में खौफनाक हमला! तेंदुए ने एक साथ 5 नवजात बछड़ों को बनाया शिकार

लखीमपुर खीरी : मझगईं वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौधिया कला में बुधवार तड़के तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया.तेंदुए ने गौपालक के बाड़े में घुसकर पांच नवजात बछड़ों को मार डाला.घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव का पशु बाड़ा नहर किनारे, गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित है। बुधवार सुबह करीब चार बजे तेंदुआ बाड़े में घुस आया। यहां बंधी गायों ने चार-पांच दिन पहले ही बछड़ों को जन्म दिया था.तेंदुए ने एक-एक कर सभी पांचों बछड़ों को अपना शिकार बना लिया.

सुबह घटना की जानकारी होने पर गौपालक के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोगों में भय व्याप्त है.

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी.मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने और खेतों की ओर झुंड में जाने की अपील की.साथ ही तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है.

मझगईं वन रेंज के रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि तेंदुए द्वारा पांच बछड़ों को मारने की पुष्टि हुई है। पशु चिकित्सकों की टीम मृत बछड़ों का पोस्टमार्टम कर रही है.वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। माहौल है.

गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव का पशु बाड़ा नहर किनारे, गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित है.बुधवार सुबह करीब चार बजे तेंदुआ बाड़े में घुस आया.यहां बंधी गायों ने चार-पांच दिन पहले ही बछड़ों को जन्म दिया था.तेंदुए ने एक-एक कर सभी पांचों बछड़ों को अपना शिकार बना लिया.

सुबह घटना की जानकारी होने पर गौपालक के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोगों में भय व्याप्त है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close