School Close: छात्रों के लिए राहत.. भारी बारिश के चलते कई राज्यों में आज स्कूल बंद, जानें किन-किन जिलों में है छुट्टी

School Close: दिल्ली: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में आज, सोमवार (25 अगस्त) को स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद यह फैसला लिया गया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, ऊना और देहरादून जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण आज सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश:हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार, कुल्लू और मनाली में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे।

इनमें विद्यालय, डीआईईटी, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा, जिला चंबा के पांगी उपमंडल को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर भी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

राजस्थान:राजस्थान में भी बारिश का कहर जारी है। नागौर, जयपुर, दौसा और डीडवाना-कुचामन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए 25 और 26 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी-गैर-सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

वहीं, जालौर, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, झुंझुनू, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बूंदी, अलवर, कोटा, करौली, सीकर और भीलवाड़ा जिलों में भी अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आज अवकाश रहेगा।

 

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com