School Holiday 2025- छात्रों के लिए अवकाश घोषित, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड , मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हर सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

School Holiday 2025-दिल्ली: पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा की धूम है। कांवड़ियों की भारी भीड़ और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कई जिला प्रशासनों ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह फैसला सरकारी और प्राइवेट, सभी स्कूलों पर लागू होगा।

School Holiday 2025-मुजफ्फरनगर: जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, डिग्री कॉलेज 16 जुलाई से 23 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।

School Holiday 2025-बरेली और वाराणसी: इन दोनों शहरों में सावन के हर सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश है। बरेली में यह आदेश दिल्ली-बदायूं मार्ग के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।

बदायूं: यहां कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल प्रत्येक शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा, डीएम के आदेशानुसार 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई और 2 से 4 अगस्त तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षक स्टाफ मौजूद रहेगा।

School Holiday 2025-हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के मुख्य केंद्र हरिद्वार में 14 जुलाई से 23 जुलाई तक 10 दिनों का लंबा अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान 12वीं तक के सभी स्कूल, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।पौड़ी (यमकेश्वर): जनपद पौड़ी के यमकेश्वर विकासखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 12 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे।

महाकाल की नगरी उज्जैन में एक अनूठा फैसला लिया गया है। यहां नगर निगम क्षेत्र में 11 अगस्त तक हर सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, सोमवार की पढ़ाई की भरपाई के लिए रविवार को कक्षाएं लगाई जाएंगी।

close