School Holiday 2025-भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के चलते स्कूलों में अवकाश,जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपद में भी कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय , गैर शासकीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्र आज बन्द रहेंगे।इधर, पंजाब और जम्मू संभाग के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तेलंगाना के करीमनगर, जगतियाल, यदाद्री भुवनागिरी, कामारेड्डी और मेडक जिलों में भी सभी स्कूल बंद रहेंगे।

School Holiday 2025-स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के उधम सिंह नगर, बागेश्वर, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली व बंजार उपमंडल में सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान में आज 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपद में भी कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय , गैर शासकीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्र आज बन्द रहेंगे।इधर, पंजाब और जम्मू संभाग के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तेलंगाना के करीमनगर, जगतियाल, यदाद्री भुवनागिरी, कामारेड्डी और मेडक जिलों में भी सभी स्कूल बंद रहेंगे।
School Holiday 2025-31 अगस्त को रविवार है, ऐसे में अब 1 सितंबर को स्कूल खुलेंगे।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने भारी बारिश के कारण शनिवार 30 अगस्त को समस्त राजकीय व निजी विद्यालयो में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
School Holiday 2025-चितौड़गढ़ और सिरोही में भी छुट्टी घोषित की गई है।
अतिवृष्टि के कारण जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागौर में निजी व गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 अगस्त से 01 सितंबर तक अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जारी किए आदेश।
उदयपुर के स्कूलों में और आंगनवाड़ी केद्रों पर बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।नगर निगम सीमा को छोड़ कर शेष जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश रहेगा।सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी स्टाफ कार्य करेंगे।
*जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने भारी बारिश के कारण शनिवार, 30 अगस्त को समस्त राजकीय व निजी विद्यालयो में अध्यनरत विद्यार्थियों हेतु अवकाश किया घोषित*@DIPRRajasthan pic.twitter.com/rPI4v2Yrgk
— District Collector & Magistrate, Bhilwara (@DmBhilwara) August 29, 2025











