SDM का अश्लील डांस का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरमाल में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ओपेरा के नाम पर खुलेआम अश्लील नृत्य कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए राजिम के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम उरमाल में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति की बजाय मंच पर आपत्तिजनक और अश्लील डांस कराया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद पूरे जिले में इस आयोजन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि यह अश्लील डांस कार्यक्रम एसडीएम तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में चलता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा तत्काल आदेश जारी कर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया और पूरे प्रकरण पर जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com