यूपी में मीटर ठीक कराने के नाम पर रिश्वत: एसडीओ संजीव श्रीवास्तव रंगेहाथ पकड़े गए

बहराइच: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजीव कुमार श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने न्यायालय के समक्ष पेश किया. जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इन पर बिजली मीटर सही कोराने, एफआईआर और जुर्माना लगाने से बचाने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप था.

खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर टीम ने आरोपी को बुधवार को खुसरोबाग बिजली उपकेंद्र कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. वहीं, दूसरी तरफ एंटी करप्शन की टीम विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है. बता दें कि खुसरोबाग बिजली उपकेंद्र कार्यालय से बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजीव कुमार श्रीवास्तव को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था.

इन पर बिजली मीटर सही कराने, एफआईआर और जुर्माना लगाने से बचाने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है. एंटी करप्शन में दी गई शिकायत के मुताबिक, खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र कुमार ने खुसरोबाग विद्युत कार्यालय में नौ फरवरी को घर में बिजली कनेक्शन ठीक कराने की शिकायत की. आरोप लगाया कि एसडीओ संजीव श्रीवास्तव ने मीटर को सही कराने, एफआईआर दर्ज कराने और बड़े जुर्माने से बचाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है.

शिकायत पर एंटी करप्शन टीम की इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में 13 सदस्य टीम बनाई गई. बुधवार दोपहर टीम खुसरोबाग पहुंची. जैसे ही पीड़ित जितेंद्र कुमार ने एसडीओ को रुपये थमाए तो टीम ने उसे दबोच लिया. घटना के बाद मूलरूप से गाजीपुर के पीर नगर निवासी एसडीओ संजीव के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने थाना खुल्दाबाद में एफआईआर दर्ज कराई. वहीं, एंटी करप्शन के अफसरों के मुताबिक, मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी हो सकती है. मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें कॉल

एंटी करप्शन के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ तुरंत 9454402490 नंबर पर प्रयागराज व लखनऊ कंट्रोल रूम नंबर 9454402484 पर शिकायत करें.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com