अंडर-14 तैराकों के लिए चयन ट्रॉयल आज, राज्य स्तरीय टीम के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश

राजधानी के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय तैराकी चयन ट्रॉयल का आयोजन किया जाएगा। ट्रॉयल सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले के प्रतिभावान तैराक हिस्सा लेंगे।

आधार कार्ड लाना अनिवार्य

जिला तैराकी संघ के सचिव नरसिंग फरिकार ने बताया कि चयन ट्रॉयल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि सत्यापन के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रॉयल में शामिल किया जाएगा।

राज्य स्तरीय चयन की तैयारी

इस ट्रॉयल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए विशेष तैयारी का मौका मिलेगा।

7 जून को होगी चयन प्रतियोगिता

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए 7 जून को राजधानी में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com