डीडवाना-कुचामन : खेत में काम कर रही महिला से दरिंदगी! तीन आरोपियों पर गंभीर केस दर्ज

डीडवाना-कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है.पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान श्योपाल गुर्जर, हंसराज और जगदीश गुर्जर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने उसे अपने पास बुलाया.आरोप है कि इसके बाद तीनों ने महिला को घेर लिया, एक आरोपी ने पीछे से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीसरे आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके और पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना लिया.आरोपी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया, लेकिन इसी दौरान किसी वाहन के आने की आहट सुनकर तीनों मौके से फरार हो गए. जाते समय आरोपियों ने महिला को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

घटना के बाद महिला ने अपने पति को, जो बाहर काम करते हैं, फोन पर सूचना दी.पति के घर लौटने के बाद भी आरोपियों की धमकियों के चलते तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई जा सकी.बाद में परिजनों के सहयोग से पीड़िता ने मारोठ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कुचामन वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी को सौंपी गई है.

वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है.मेडिकल परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं अनुसंधान जारी है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

close
Virus-free.www.avast.com