औरंगाबाद में रिश्वत लेने वाले एसआई सस्पेंड, गाड़ी रिलीज करने के नाम पर लिए थे पैसे

औरंगाबाद: वाहन छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने वाले दारोगा को पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, मंगलवार को एक वीडियो सोशल मिडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा अपने आवास पर एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए पैसे ले रहे हैं. यह पैसा एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को छोड़ने के बदले लिया जा रहा था. इसे कोर्ट से पहले ही रिलीज किया जा चुका था.

वायरल वीडियो में दारोगा को 20 हजार रुपये की मांग करते हुए भी सुना जा सकता है. बातचीत के दौरान वे कहते नजर आते हैं कि बगल में खड़े एक ट्रैक्टर के लिए भी 20 हजार रुपये लिए गए हैं. इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि वह ट्रैक्टर बालू से जुड़ा मामला था, जबकि उसका मामला दुर्घटना से संबंधित है. इस पर दारोगा जवाब देते हैं कि सभी मामलों में एक जैसा ही चार्ज लगता है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रारंभिक जांच में वीडियो को सही पाए जाने के बाद दारोगा अवजित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

इसके साथ ही मामले की जांच के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह बात प्रकाश में आई है कि वायरल विडियों वर्ष 2023 के नवंबर माह की है. उस समय एसआई अवजीत कुमार हसपुरा थाना में पदस्थापित है, जो वर्तमान में बारूण थाना में पदस्थापित है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभागीय अनुशासन के विरूद्ध किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा दोषियों के विरूद्ध नियामानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com