Smartphone Tips – मानसून में मोबाइल बचाना है तो अपनाएं ये स्मार्टफोन हैक्स, नहीं होगी बारिश में कोई टेंशन

Smartphone Tips/मानसून का मौसम जहां ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।
Smartphone Tips/अचानक बरसात के दौरान फोन का भीग जाना या गीले हाथों से उसका इस्तेमाल करना मोबाइल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखें और बारिश की फुहारों के बीच भी बिना किसी चिंता के उसका इस्तेमाल कर सकें।
Smartphone Tips/बारिश के मौसम में सबसे पहला और जरूरी उपाय है वॉटरप्रूफ पाउच या ज़िपलॉक बैग का इस्तेमाल करना। यह एक किफायती लेकिन बेहद असरदार तरीका है
जिससे अचानक बारिश के दौरान आपका फोन सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि गीले हाथों से फोन चार्ज न करें। नमी और बिजली का मिलन खतरनाक हो सकता है, जिससे ना सिर्फ डिवाइस शॉर्ट सर्किट हो सकता है बल्कि आपको करंट भी लग सकता है।
मानसून की नमी बैटरी पर भी असर डालती है। हवा में बढ़ी हुई नमी से फोन की बैकग्राउंड प्रोसेसिंग पर दबाव पड़ता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
ऐसे में बैटरी सेवर मोड ऑन करना एक स्मार्ट चॉइस है, खासकर जब आप ट्रैवल कर रहे हों और चार्जिंग पॉइंट्स से दूर हों।
अगर फोन गलती से भीग जाए, तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद कर दें। हेयर ड्रायर से सुखाने की कोशिश न करें क्योंकि इससे फोन की इंटरनल सर्किटरी को नुकसान पहुंच सकता है।
इसके बजाय, फोन को साफ सूखे कपड़े से पोंछें और फिर उसे बिना पके चावल या सिलिका जेल पैकेट्स के साथ कम से कम 24 से 48 घंटे तक रख दें। इससे फोन में जमी नमी सोख ली जाती है।
डाटा बैकअप मानसून में सबसे जरूरी आदतों में से एक है। जरूरी फाइल्स, कॉन्टेक्ट्स, फोटो और चैट्स को Google Drive या iCloud जैसे क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर सेव करके रखें। समय-समय पर लैपटॉप या कंप्यूटर में डाटा ट्रांसफर करते रहना भी फायदेमंद रहेगा।
फोन की नमी हटाने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। मोबाइल कवर में सिलिका जेल या ब्लॉटिंग पेपर रखने से फोन अंदर से सूखा बना रहता है।
साथ ही एक मजबूत और वॉटर-रेसिस्टेंट मोबाइल केस लगाना भी जरूरी है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो बाइक या स्कूटर से ट्रैवल करते हैं। ऐसे केस IP68 रेटिंग या मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आते हैं जो फोन को झटकों और पानी दोनों से बचाते हैं।
चार्जिंग पोर्ट की सफाई पर भी ध्यान दें क्योंकि बारिश में पोर्ट में नमी और धूल जमा होना आम बात है। समय-समय पर सॉफ्ट ब्रश या एयर ब्लोअर से पोर्ट को साफ करते रहें ताकि चार्जिंग में कोई रुकावट न आए। कॉलिंग करते समय भी सतर्क रहें। बारिश में सीधे कान से फोन लगाना रिस्की हो सकता है, इसलिए वायर्ड ईयरफोन या ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग करें।
बारिश के मौसम में स्मार्टफोन का तापमान भी एक चिंता का विषय हो सकता है। यदि फोन चार्जिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो तुरंत चार्जिंग बंद करें और उसे ठंडा होने दें।






