मुजफ्फरपुर में फौजी के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा था; हालत गंभीर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्लाह गांव स्थित लीची गाछी के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एसएसबी जवान के बेटे को गोली मार दी. गोली युवक के पेट में लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान शाहबाजपुर निवासी एसएसबी जवान उमेश कुमार के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है. शिवम स्नातक का छात्र है, जबकि उसके पिता उमेश कुमार वर्तमान में अररिया में तैनात हैं.
परिजनों ने बताया गया कि शिवम अपने दोस्तों के साथ बाइक से एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहा था. इसी दौरान मुरादपुर में मस्जिद के पास लीची गाछी इलाके में वह लघुशंका के लिए रुका, तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए. गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शिवम को उसके दोस्तों ने आनन-फानन में बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाल दी है
बेखौफ हुए बेखौफ











