खत्म हो जाएगा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड? अधिकारियों को मिला 1 हफ्ते का टाइम, मचा बवाल

खत्म हो जाएगा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड? अधिकारियों को मिला 1 हफ्ते का टाइम, मचा बवाल

Sri Lanka Cricket Board: श्रीलंका क्रिकेट पिछले कुछ समय से काफी खराब दौर से गुजर रहा है. टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है. खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच कुछ मतभेद की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है. इसी बीच श्रीलंका सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट में गहरी अस्थिरता और सुधार की मांग के बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बोर्ड की कार्यकारी समिति को इस हफ्ते के अंत तक पद से हटने का आदेश दे दिया है.

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बवाल

श्रीलंका सरकार ने ये फैसला भ्रष्टाचार के आरोपों, खराब मैनेजमेंट और टीम के हालिया प्रदर्शन में निराशाजनक नतीजों के कारण उठाया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में घरेलू परिस्थितियों में भी श्रीलंका की टीम सुपर 8 स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिससे जनता में गुस्सा बढ़ गया है. फिलहाल बोर्ड की अध्यक्षता शम्मी सिल्वा कर रहे हैं. बोर्ड पर लंबे समय से मैनेजमेंट संबंधी गंभीर चिंताएं जताई जा रही थीं. खिलाड़ियों के साथ NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) और आईपीएल फिटनेस रिपोर्ट को लेकर भी विवाद सामने आए थे.

इससे पहले श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमार गमागे ने आईसीसी के साथ चर्चा शुरू की थी, जिसमें जय शाह की अगुवाई वाली संस्था से हस्तक्षेप की अपील की गई है. सरकार एक अंतरिम प्रशासन गठित करने पर विचार कर रही है. सरकार का मानना है कि बोर्ड में बड़े स्तर पर बदलाव जरूरी हैं, ताकि श्रीलंका क्रिकेट अपनी पुरानी पहचान वापस हासिल कर सके. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने भी पद छोड़ दिया था और उनकी जगह गैरी कर्स्टन को हेड कोच नियुक्त किया गया था. इसके बावजूद बोर्ड पर दबाव कम नहीं हुआ. जनता और पूर्व खिलाड़ियों की ओर से बोर्ड के इस्तीफे की मांग लगातार बढ़ रही है.

पहले भी लग चुका है बैन

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक अस्थिरता की बात सामने आई हो. साल 2023 में भी आईसीसी ने राजनीतिक दखल के कारण श्रीलंका क्रिकेट को बैन कर दिया था, जिसे 2024 की शुरुआत में हटाया गया था.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com