IPL 2026 में रफ्तार का तूफान: अशोक शर्मा की गेंद ने तोड़ा रिकॉर्ड, नॉर्खिया पीछे छूटे

IPL 2026 में जहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है, वहीं गेंदबाज भी अपनी रफ्तार से सुर्खियां बटोर रहे हैं। टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने ऐसी गेंद फेंकी, जिसने इस सीजन का नया रिकॉर्ड बना दिया। अशोक ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर IPL 2026 की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनामा कर दिखाया।

IPL 2026/इससे पहले यह रिकॉर्ड एनरिक नॉर्खिया के नाम था, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 150.9 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। लेकिन अशोक शर्मा ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए ‘स्पीड किंग’ का ताज अपने नाम कर लिया है।

अगर IPL इतिहास की बात करें तो सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आज भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट के नाम दर्ज है। उन्होंने 2011 में 157.71 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो अब तक कायम है। भारतीय गेंदबाजों में उमरान मलिक का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने 2022 में 157 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर नया इतिहास रचा था।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अशोक शर्मा ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। हालांकि, मैच के दौरान उन्हें चोट भी लगी, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। बावजूद इसके, उनकी तेज गेंद ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

IPL 2026 में अब तक की सबसे तेज गेंदों की सूची में अशोक शर्मा 154.2 किमी/घंटा के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि नॉर्खिया 150.9 किमी/घंटा के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा कार्तिक त्यागी, कगिसो रबाडा और जेमी ओवरटन भी इस सूची में शामिल हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close