छात्रवृत्ति कार्यों में लापरवाही पर सख्ती, कलेक्टर ने प्रशिक्षण सह-कार्यशाला में अनिवार्य उपस्थिति के दिए निर्देश

सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने समस्त संस्था प्रमुख शासकीय हाईस्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासखण्ड समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र तथा अशासकीय शालाओं के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि समेकित छात्रवृत्ति कार्य पूर्ण करने हेतु 16 फरवरी को शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक 2 में समस्त प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल/उ.मा.वि. तथा 17 फरवरी को समस्त विकासखण्ड समन्वयक एवं अशासकीय शाला संचालक/प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण सह-कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों.

निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी अपने ऑपरेटर/छात्रवृत्ति प्रभारी के साथ नियत स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर लंबित कार्य पूर्ण करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर शत-प्रतिशत प्रोफाइल अपडेट, प्रोफाइल लॉक, इनवैलिड खातों का चिन्हांकन एवं सैंक्शन की स्थिति, सत्र 2025-26 में असफल खातों के अपडेट की प्रगति, एमपीटास्क पोर्टल पर सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के प्रोफाइल, एनएसपी पोर्टल पर लंबित ओटीआर वेरिफिकेशन एवं स्कॉलरशिप सैंक्शन की स्थिति तथा छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत एजुकेशन पोर्टल 3.0 एवं एमपीटास्क पोर्टल के माध्यम से संचालित कार्यों की आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जिलेवार समीक्षा की गई. समीक्षा में पाया गया कि स्कूल एवं संकुल स्तर पर छात्रवृत्ति से संबंधित अनेक कार्य अब भी लंबित हैं, जबकि पिछले 6-7 माह से निरंतर विभिन्न माध्यमों से कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए जाते रहे हैं.

close