जेएनयू में कुलपति के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन तेज, छात्रसंघ अध्यक्ष हिरासत में

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलपति को हटाने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय में यूजीसी के नियमों को लागू किया जाए और कुलपति को पद से हटाया जाए। विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र प्रदर्शन में शामिल हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट से हटने की चेतावनी दी है, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

इस बीच छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छात्र संगठनों की ओर से आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें विभिन्न वामपंथी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी घटना की निंदा की है। शिक्षक संघ का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। संघ ने हिरासत में लिए गए छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

शिक्षक संघ ने यह भी आरोप लगाया कि महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। पूरे घटनाक्रम के बाद परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन तथा छात्रों के बीच टकराव जारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com