शराब के नशें में लोगों को धमकाने वाला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्त

औरंगाबाद: शराब के नशे में सब इंस्पेक्टर द्वारा हंगामा करने और लोगों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है.

मामला ओबरा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में धुत होकर ओबरा क्षेत्र में हंगामा कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने लगा जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल से की. शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि कुछ महिना पहले भी आरोपी एसआई के खिलाफ शिकायत मिली थी. उस समय ओबरा थाना से हटाकर लाइन क्लोज कर दिया गया था.

ओबरा में ही किराए के मकान में रह रहा था. वहीं से लाइन में ड्यूटी कर रहा था. शराब के नशे में हंगामा करने और पिस्टल दिखाकर महिलाओं को डराने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है. विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गर्द है.

close