दो साल से बंद नाक का सफल इलाज, 74 वर्षीय मरीज की नाक से निकली कई पथरियां

हरियाणा के करनाल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 74 वर्षीय मरीज को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से नाक बंद रहने की समस्या से जूझ रहे इस मरीज की नाक से कई पथरियां निकाली गईं।

मरीज पिछले करीब दो साल से सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहा था। शुरुआत में उसने इसे सामान्य बीमारी समझकर इलाज कराया, लेकिन जब स्थिति गंभीर हो गई और नाक से सांस आना लगभग बंद हो गया, तब वह अस्पताल पहुंचा।

जांच के दौरान सिटी स्कैन में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। डॉक्टरों को पता चला कि मरीज की नाक से लेकर गले तक पथरियां जमा हैं, जो बेहद असामान्य मामला था। इसके बाद तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया गया।

मरीज हार्ट पेशेंट होने के कारण उसे जनरल एनेस्थीसिया देना जोखिम भरा था। ऐसे में डॉक्टरों ने लोकल एनेस्थीसिया के जरिए ऑपरेशन किया और 2.8 मिमी, 5.8 मिमी और 9 मिमी आकार की पथरियों को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार है और उसे सांस लेने में राहत मिल रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक धूल-मिट्टी वाले वातावरण में रहने से नाक में सूक्ष्म कण जमा हो जाते हैं, जो समय के साथ कठोर होकर पथरी का रूप ले सकते हैं।

इस सफल ऑपरेशन को चिकित्सा क्षेत्र में एक अनोखी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com