छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश: अगले 4 दिनों में तापमान 42°C पार होने के आसार

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

12 अप्रैल से बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। आने वाले दिनों में भी शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजनांदगांव में सबसे अधिक 37.5°C तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ओडिशा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही ओडिशा से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण गर्त सक्रिय है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 38°C और रात का तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com