सुजुकी GSX-8T और GSX-8TT से उठ गया पर्दा, धांसू हैं बाइक के फीचर्स; जानिए कब होगी भारत में लॉन्च

सुजुकी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड नियो-रेट्रो मिडलवेट GSX-8T और GSX-8TT से पर्दा उठा दिया है। दोनों बाइक GSX-8S के समान प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। बता दें कि बाइक की स्टाइलिंग पूरी तरह से रेट्रो है। सुजुकी GSX-8T 1960 के दशक के T500 “टाइटन” से प्रेरित है जिसमें गोल LED हेडलैंप, चौड़े हैंडलबार और बार-एंड मिरर हैं। वहीं, 8TT में हेडलाइट काउल और एक कलर स्कीम के साथ स्पोर्टियर टच दिया गया है जो सुजुकी की 1970 के दशक की रेस बाइक की याद दिलाता है।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो सुजुकी GSX-8T और GSX-8TT में 776cc, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है जो पहले से ही GSX-8S, GSX-8R और V-Strom 800 में देखा जा चुका है। यह लगभग 83bhp की अधिकतम पावरट्रेन और 78Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
बाइक में है 17-इंच का अलॉय व्हील
दोनों बाइक्स में एल्युमीनियम स्विंगआर्म के साथ स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जो यूएसडी फोर्क्स और मोनोशॉक पर लटका हुआ है। बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलते हैं जो रोड-बायस्ड टायर्स में लिपटे हुए हैं। बता दें कि सुजुकी 8T का वजन 201 किलोग्राम है जबकि 8TT का वजन 203 किलोग्राम है।
भारत में कब होगी लॉन्च
फीचर्स की बात करें तो बाइक में तीन राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और ऑल-एलईडी लाइट्स हैं। हालांकि, भारत में लॉन्च के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि सुजुकी V-Strom 800DE और GSX-8S की बिक्री यहां पहले से ही शुरू है इसलिए कंपनी GSX-8T और 8TT को एक खास पेशकश के तौर पर देख सकती है।






