T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड, किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब नॉकआउट मैच शुरू होने जा रहे हैं. पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम और न्यूजीलैंड की मिचेल सैंटनर के हाथों में है. ये दोनों ही टीमें एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी हैं. हालांकि, इस बार शानदार फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका तो टूर्नामेंट की इकलौती टीम है जिसने कोई मुकाबला नहीं गंवाया है.
टी20 वर्ल्ड कप में छठी टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हो चुके हैं और हर बार प्रोटियाज ने जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड को एक भी बार साउथ अफ्रीका को हराने का मौका नहीं मिला है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में भी ये टीमें टकराई थीं. इस बार भी अफ्रीका ने 7 विकेट से मैच जीता. अब सेमीफाइनल में ये टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं. इससे पहले 2007, 2009, 2010 और 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी थी.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकल्टन.
न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फॉर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी निशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन, कॉल मैककॉन्ची.











