Tata Cars Price Hike: टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी गाड़ियों की कीमतें, जानें इसके पीछे की वजह

Tata Cars Price Hike: भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि वो अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी की Passenger Vehicles यूनिट (TMPV) के मुताबिक नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.
कंपनी ने बताया कि ये फैसला बढ़ती लागत के दबाव को देखते हुए लिया गया है. कच्चे माल और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे उत्पादन खर्च बढ़ गया है. इसी का असर कम करने के लिए कीमतों में औसतन करीब 0.5% की बढ़ोतरी की जा रही है. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से ये बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है.









