सुपौल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शिक्षक दंपति का घर जलकर राख

सुपौल : जिला मुख्यालय में शनिवार की सुबह लगी आग से लाखों के जेवरात व अन्य सामान सहित नकदी जल कर स्वाहा हो गए. घटना नगर परिषद सुपौल के वार्ड नंबर 02, विद्यापुरी निवासी आशीष कुमार मंडल के घर में घटी. आग लगने का कारण बिजली सार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

गृहस्वामी पति-पत्नी पेशें से शिक्षक हैं. सुबह लगभग नौ बजे उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए लोग दौड़े, लेकिन उठती आग की लपटों के सामने किसी की एक नहीं चली और देखते ही देखते पूरा घर जलकर स्वाह हो गया.

आग के रूप को देख आस-पड़ोस के लोग काफी डर गये और अपने-अपने घर को बचाने में जुट गए. आग की उठती लपटों के चलते एक पड़ोसी के दो एसी का आउटर क्षतिग्रस्त हो गया. इस अगलगी में 04 लाख 80 हजार नकदी, 12 से 15 लाख के जेवरात के अलावा घर में रखे लाखों के सामान जल गए.

हालांकि, मौके पर जब दमकल की तीन गाड़ियां आई तब आग पर काबू पाया जा सका. आग के रौद्र रूप के चलते घर से एक तिनका भी नहीं बच पाया. आग के चलते कई घंटे तक मोहल्ले में अफरा-तफरी मची रही. विद्यापुरी मोहल्ले की मुख्य सड़क कई घंटों तक जाम रही. इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आई और भीड़ को नियंत्रित किया. इधर आपको बता दें कि सुपौल कोसी का इलाका है और फरवरी से मार्च तक अगलगी की घटना काफी बढ़ जाती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close