Teacher Recruitment- 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली हरी झंडी! जानिए कब जारी होगा विज्ञापन और पदों का विवरण

Teacher Recruitment-छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद, राज्य में 5000 शिक्षकों की भर्ती के रास्ते में आने वाली सभी कागजी अड़चनें अब दूर हो गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी हरी झंडी मिल गई है।
पदों का विवरण/Teacher Recruitment
स्कूल शिक्षा विभाग ने इन 5000 पदों का बंटवारा कुछ इस तरह किया है:
- सहायक शिक्षक: 2000 पद
- शिक्षक (कला, कृषि, अंग्रेजी, संस्कृत): 1500 पद
- खेल और योग शिक्षक: 300 पद
- व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, बायोलॉजी, कला, संस्कृत, कंप्यूटर): 1000 पद
कब होगी भर्ती?Teacher Recruitment
यह भर्ती प्रक्रिया व्यापम (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल) द्वारा पूरी की जाएगी, जिसे इस महीने के अंत तक भर्ती की शर्तों और पदों के साथ अंतिम ड्राफ्ट भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अगले महीने (अक्टूबर) की शुरुआत में ही व्यापम विज्ञापन जारी कर देगा। सरकार की कोशिश है कि नवंबर में ही परीक्षा आयोजित करा ली जाए।
तीन साल बाद भर्ती और नए नियम/Teacher Recruitment
छत्तीसगढ़ में यह शिक्षकों की भर्ती तीन साल बाद हो रही है।
पिछली बार 2019 में 14,000 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इस बार, सहायक शिक्षक भर्ती के लिए केवल डीएड (D.El.Ed) धारक ही आवेदन कर सकेंगे। यह फैसला पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जब बीएड धारकों को भी सहायक शिक्षक बनाया गया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 2700 शिक्षकों की नौकरी चली गई थी। बाद में उन्हें शिक्षक प्रयोगशाला के पद पर समायोजित किया गया।Teacher Recruitment











