शिक्षक सुनील शर्मा ने बिटिया के जन्मदिन की खुशी में कराया पूर्ण नेवता भोज

मोहला।शासन की योजना नेवता भोज को साकार करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला डुडेरा में पदस्थ प्रधान पाठक सुनील शर्मा ने बिटिया के जन्मदिन पर राजनांदगांव के वृद्धा आश्रम में लगभग 80 वृद्ध जनो के साथ साथ प्राथमिक शाला डुंडेरा के सभी बच्चों को पूर्ण नेवता भोज कराया गया।
इस भोज में सभी बच्चों को खीर ,पूड़ी,सलाद पापड़ तथा फल का वितरण किया गया,इस नेवता भोज में पालक गण भी शामिल रहे।
शिक्षक सुनील शर्मा ने प्राथमिक शाला में पढ़ाई के साथ साथ ,खेल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है,जिसके कारण प्रतिवर्ष यहां के बच्चे प्रतियोगी परीक्षा में पास करते है l
इस कार्य में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन ,प्राचार्य के.आर.साहू ,संकुल समन्वयक दिलीप गोरे जी,शिक्षिका प्रेमलता शर्मा,इतवारिन कोमरे,शाला प्रबंधन के अध्यक्ष,चौवाराम चंद्रवंशी उपाध्यक्ष उदला राम चंद्रवंशी का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा l











